सलमान शैख़@ झाबुआ Live पर्यावरण संरक्षण को लेकर बीते वर्ष सफल रही पौधरोपण की मुहिम इस बार फिर से शुरू हो गई है। यह सब अपना ग्रीन पेटलावद संस्था के द्वारा किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत आज पेटलावद नगर के डिवाइडर पर पौधों को रोपकर की जा रही है। आपको बता दे कि इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले कुछ नया होने जा रहा है। इसके लिए टीम ग्रीन पेटलावद सक्रिय हो गई है।गौरतलब है कि पिछले वर्ष सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग का एक प्रत्यक्ष उदाहरण पेटलावद में ग्रीन पेटलावद टीम ने दिया था, जिसकी चौतरफा चर्चाएं और तारीफ हुई। वाट्सऐप पर बने इस ग्रुप में पौधे लाना, उसे सही स्थान देना फिर लगाने से लेकर उसकी देखरेख के लिए संकल्प दिलाना सबकुछ सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया था। इस बार ठीक उसी तरह सबकुछ किया जा रहा है। आईए आप और हम साथ मिलकर पर्यावरण को सहेजें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके। Post navigation झमाझम बारिश से नदी उफान पर, बारिश से किसानों की फसलों को मिला जीवन पौधारोपण: पेड़-पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग: टीआई संजय रावत