नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Live परसों यानी 25 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले का दौरा प्रस्तावित है। झाबुआ में मुख्यमंत्री चौहान राजवाड़ा मंच पर नगर पालिका परिषद के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे एवं झाबुआ के बाद थांदला में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। झाबुआ में राजवाड़ा चौक पर जिस मंच पर सीएम की सभा संभावित है वो मंच कई सारी असुरक्षा से भरा है। मंच के पास ही विद्युत विभाग का पोल मंच को छू रहा है, मंच के आसपास की दीवारे बारिश से रिस रही है, छत एकदम जर्जर हो चुकी है.. एवं मंच को देख कई असुरक्षा महसूस हो रही है, हो सकता है कि इस बिजली के पोल से या जर्जर छत से कोई बड़ी दुर्घटना हो, इसलिए उम्मीद है कि प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन से पहले इन अव्यवस्थाओं को दूर करें ताकि कोई अनहोनी ना घटित हो। Post navigation राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की प्रदेश इकाई ने नवागत कलेक्टर रजनी सिंह से भेंट की जिले के खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मुकुल त्यागी निलंबित, कमिश्नर ने जारी किया आदेश