नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk जिले के खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मुकुल त्यागी को आज निलंबित कर दिया गया है। त्यागी का प्रभार डिप्टी कलेक्टर लक्ष्मी नारायण गर्ग को सौंपा गया है। विदित है कि आज देवझिरी में जनसेवा शिविर में एवं उसके बाद झाबुआ राजवाड़ा पर हुई सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राशन संबंधित कुछ शिकायतें मिली थी जिसके बाद ही मुख्यमंत्री ने कहा था कि संबंधित पर कार्यवाही होगी और शाम तक संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा ने त्यागी को हटाने के निर्देश जारी किए। इंदौर कमिश्नर के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। Post navigation जहां प्रस्तावित है सीएम की सभा, वह मंच इन कारणों से है खतरनाक पॉलिटेक्निक केंपस विवाद की गाज SP के बाद अब झाबुआ टीआई पर गिरी, हटाए गए TI संजय रावत, बीएल मीणा होंगे नए थाना प्रभारी