झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- खवासा चौकी अंतर्गत ग्राम बड़ी झरिया निवासी पारीबाई पति राजेश ने अज्ञात कारणों के चलते सुबह करीब 9 बजे जहरीली दवाई पीकर जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार पारीबाई और राजेश कल शाम को बाजार करने खवासा आए थे बाजार करने के बाद दोनों अपने घर लौट गए। सोमवार सुबह करीब 9 बजे पारी बाई ने जहरीली दवाई पी ली जिसके बाद करीब 12 बजे उसकी मृत्यु हो गई। खवासा चौकी प्रभारी केशरसिंह पांडव ने बताया कि पारी बाई ने जहरीली दवाई पी थी जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। दवाई पीकर आत्महत्या करने का कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ है। तहसीलदार ने घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा बनाया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। – झाबुआ लाइव रखे आपको सबसे आगे Post navigation घर में महिला ने जहर पीकर दी जान, पुलिस जुटी जांच में नदी पुनर्जीवन के लिए श्रमदान में जुटे सैकड़ों ग्रामीण