झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- खवासा चौकी अंतर्गत ग्राम बड़ी झरिया निवासी पारी बाई पति राजेश ने अज्ञात कारणों के चलते सुबह करीब 9 बजे जहरीली दवाई पीकर जीवनलीला समाप्त कर ली । प्राप्त जानकारी अनुसार पारी बाई और राजेश कल शाम को बाजार करने खवासा आए थे बाजार करने के बाद दोनों अपने घर लौट गए। सोमवार सुबह करीब 9 बजे पारी बाई ने जहरीली दवाई पी ली जिसके बाद करीब 12 बजे उसकी मृत्यु हो गई । खवासा चौकी प्रभारी केशर सिंह पांडव ने बताया कि पारी बाई ने जहरीली दवाई पी थी जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई । दवाई पीकर आत्महत्या करने का कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ है । तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे थे । मर्ग कायम कर जांच की जा रही है । झाबुआ लाइव रखे आपको सबसे आगे Post navigation 88 की फिल्टर प्लाट नल-जल योजना का विधायक ने किया भूमिपूजन जहरीली दवा पीकर महिला ने की खुदकुशी, पुलिस जुटी जांच में