भूपेंद्र बरमंडिलया, मेघनगर जय किसान ऋण माफी योजना अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रम्भापुर में 1957 पात्र किसानों में से 934 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है व जो कांग्रेस ने वचन दिया था, वह पूरा किया है और भी सभी वचन कमलनाथ सरकार द्वारा जल्द ही पूरा करेगी। साथ ही कहा कि जिन किसानों ने ऋण भर दिया उन किसानों को पचास हजार रुपये वापस दिए जाएंगे। संचालक भारत सिंह साकला ने किया और किसानों को संबोधित करते हुए योजना में लाभान्वित किसानों को बधाई दी। रंभापुर सोसाइटी अंतर्गत कुल 3 करोड़ 11 लाख का कर्ज माफ हुआ है व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर उपस्थित रंभापुर के सोसाइटी के प्रसासक संजय सोलंकी, सोसाइटी प्रबंधक गवरसिंह कठोठा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नवलसिंग नायक, बसन्त खतेडिया, जामनिया सरपंच, वसना डामोर, राकेश भूरिया, पप्पू सेहलोद, रमेश पारगी, रायसिंग सेहलोद, गोरसिंग डामोर, उदयसिंग हाड़ा आदि उपस्थित थे। ) Post navigation अज्ञात कारणों से ग्रामीणों के मकान में लगी आग से हजारों का नुकसान कार रफ्तार के साथ किराना दुकान में घुसी, गंभीर हादसा टला