भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर रम्भापुर चौकी के अंतर्गत आने वाला गांव मालटोड़ी में एक कार चालक रोड के समीप दुकान में जा घुसा। हादसा उस समय किराना दुकान में कोई नहीं था। दुकानदार की पत्नी कंचन मांगीलाल हाड़ा आवश्यक कार्य होने से भीतर गई थी कि अचानक कार 45 सी 1798 दुकान में रफ्तार के साथ आ घुसी। दुर्घटना में दुकान का शोकेस दरवाजे, सामान चकनाचूर हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि गाड़ी चालक नानूराम घोती तेज रफ्तार से आया और सीधा दुकान में घुस गया। गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी की स्पीड कितनी तेज थी। गनीमत यह रही कि इस गाड़ी की चपेट में दुकान मालिकन ओर खड़े राहगीर नही आये वरना बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था। इस घटना की सूचना मांगीलाल घोती ने रंभापुर चौकी प्रभारी को दी। घटना की सूचना के बाद रंभापुर चौकी प्रभारी पायल शर्मा मौके पर पहुंची ओर मौका मुआयना किया। ) Post navigation जय किसान ऋणमाफी योजना के 934 किसानों को विधायक ने वितरित किए प्रमाण पत्र नगर में भू-माफिया रिकार्डों में हेरफेर कर शासकीय जमीनों को हड़पने में जुटे