भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर विकास खंड के ग्राम पिपलोदा छोटा में एक मकान में अचानक आग लग गई आग का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने से उससे सटे मकान भी झुलस गए। मकानों के आसपास में रखा चार भी जल गया। मकान मालिक रालू पिता गलिया पारगी ने बताया कि इस आगजनी से घरेलू सामान, कपड़े तथा 15 हजार रुपए नकदी सहित घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश के समय मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही रंभापुर चौकी प्रभारी पायल शर्मा ओर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। ) Post navigation जाइंटस ग्रुप ने दीक्षार्धी मयंक भाई पावेचा व वर्षीतप आराधकों का किया बहुमान जय किसान ऋणमाफी योजना के 934 किसानों को विधायक ने वितरित किए प्रमाण पत्र