जितेंद्र वाणी@नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत कल रात में जमीनी विवाद के चलते पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट उतार दिया। घटना ग्राम कोदला के अवस्या फलिया की है। नानपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चमारिया पिता सेकड़िया 52 वर्ष जिसकी दो पत्नियां थी। जिसके एक-एक लड़के थे, जिसमें बड़े वाले लड़के की शादी हो चुकी थी व छोटे वाले लड़के की शादी नही हुई थी। छोटे वाले लड़के को जमीन देने की बात पर चमारिया व मुकेश का विवाद हो गया था। विवाद जमीन को लेकर हुआ। चमारिया रात में खेत पर जा रहा था जिसको रास्ते में रोक कर मुकेश ने मौत के घाट उतार दिया। धारदार हथियार से पिता की हत्या कर दी। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। नानपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतिया सूचना मिलते ही रात घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी मुकेश फरार है। शव का पीएम नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। जहाँ पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। Post navigation 3 कर्मचारियों को 10 माह से नहीं मिला वेतन खेत जाने का कह कर घर से निकले युवक ने फांसी लगाई