जितेंद्र वाणी @ नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत कल शाम को सेजगांव कदवाल कुआं निवासी विक्रम पिता बंदर सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि विक्रम घर से खेत में जाने को कहकर निकला था कुछ घंटों बाद विक्रम का शव जंगल में एक सूखे पेड़ पर लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा । जिससे पूरे ग्राम में मातम छा गया। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विक्रम का शव ट्रैक्टर ट्रॉली में लाए व पीएम के बाद भी ट्रैक्टर ट्रॉली में ले गये। परिजन व ग्रामीण फांसी क्यो लगाई इसका पता लगा रहे है। Post navigation जमीन विवाद में पुत्र ने पिता को मौत के घाट उतारा रविवार से इस गांव में भी लगेगा हाट बाजार, ले-आउट डाला