विजय मालवी@बड़ी खट्टाली जोबट जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला डुडवे ने इस प्रतिनिधि को बताया कि जब से जनपद पंचायत जोबट में मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ पदस्थ हुए हैं। तभी से जनपद पंचायत जोबट के कार्य की गति बहुत धीमी है। शासन की योजनाओं का सही-सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है, साथ ही इनका व्यवहार संतोषजनक नहीं है। इनके पदस्थ होने के बाद शासन की योजनाओं का कियान्वयन जनपद पंचायत जोबट क्षेत्र में नहीं हो रहा है। जनपद अध्यक्ष शकुंतला डुडवे ने इस संबंध में जोबट विधायक श्रीमती सुलोचना रावत को सारी वास्तविक स्थिति से अवगत करा दिया है। जनपद अध्यक्ष ने बताया कि इनकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को लिखित में प्रेषित कर रही हूं। tflesa तत्काल हटाने की मांग कर रही हूं( श्रीमती डुडवे ने बताया कि उक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की पदस्थापना कट्ठीवाड़ा में है। तथा उनका वेतन कट्ठीवाड़ा से आरण हो रहा है, जनपद अध्यक्ष ने बताया कि जोबट जनपद पंचायत में उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सही-सही जानकारियां प्रदाय नहीं करते हैं। जनपद अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुछ ग्राम पंचायतों में नियम के विरुद्ध कार्य किए हैं। जिसकी स्वप्रमाणित शिकायतें मुख्यमंत्री को प्रेषित करूंगी। जनपद अध्यक्ष ने बताया कि उनके पास सारे प्रमाण है जो आवश्यकता होने पर प्रस्तुत करूंगी। जनपद अध्यक्ष शकुंतला डुडवे ने बताया कि उन्होंने सारी वस्तु स्थितियां जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता नागर सिंह चौहान को भी बता दी है उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त सीओ का कार्य संतोषजनक नहीं है अतः तत्काल हटाया जाए। Post navigation गल बाबजी घूमकर मन्नतधारी ने मन्नत उतारी आग लगने से एक मवेशी के साथ हजारो का सामान जलकर खाक हुआ