बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी से करीब 3 किलोमीटर दूर गांव टिचकिया में हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली के पावन पर्व पर होलिका दहन करने के बाद धुलेटी के दिन मन्नतधारी अपनी मन्नत उतारने पहुंचे। गल बाबजी पर 7 बार घूमकर और बकरे और मुर्गे की बलि चढ़ाकर अपनी मन्नत पूरी की। ग्रामीणजन ढोल के साथ गल बाबजी की परिक्रमा करते है जिसको देखने के लिए खरडू बड़ी के आस पास के गांव के युवक, युवतियां ओर ग्रामीणजन हजारो की संख्या में पहुंचे। Post navigation भगोरिया पर्व बड़ी उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया जनपद अध्यक्ष ने जनपद सीईओ पर लगाए कई आरोप, बोली इनका व्यवहार ठीक नहीं