छकतला। स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह झंडा वंदन किया गया, ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लग, ग्राम पंचायत,स्कूल, सोसायटी, बैंक, अस्पताल, विश्राम गृह, पुलिस चौकी में झंडा वंदन किया गया। ग्राम के प्रमुख लोग व जनप्रतिनिधि ने भाग लिया। हाई सेकंडरी स्कूल की बच्ची ने भारत मां बनकर प्रदर्शनी की। ग्राम के सरपंच सुरेश ठकराला, सुनिल वाघेला, जोगेन्द्र सस्तिया, आमीर मंसूरी, रमणलाल वाणी, लाला कहार, करचन ठकराला, ज्ञानजी भाई, अमृत, मुकेश वास्कले, हमीद बन्दौड, पटेल, स्कूल शिक्षक हुए शामिल। Post navigation हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा छकतला में मोटे अनाज की राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया