छकतला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत छकतला में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं के साथ शिक्षकों ने सहभागिता की की। साथ ही जनपद पंचायत सोण्डवा से निकाली गई तिरंगा यात्रा का छकतला पहुंचने पर पीएम श्री कन्या हाई स्कूल छकतला की छात्राओं ने पुष्पवर्षा से सभी का अभिनंदन किया गया। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ साथ सोण्डवा से सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जनपद पंचायत सोंडवा से निकाली यात्रा सोंडवा से निकल कर उमराली, सिलोटा, छकतला और बखतगढ़ पर समापन हुआ। यात्रा में जनपद अध्यक्ष रेवली उषानसिंह गरासिया एवं जनपद उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया हुए शामिल, यात्रा में जनपद सीईओ हुए शामिल। यात्रा का स्वागत गर्ल्स स्कूल के बच्चों एवं ग्राम के लोगों ने फुलों से किया स्वागत। Post navigation वीर शिरोमणि दुर्गादास जी राठौड़ की 386 जयंती पर निकाली शोभायात्रा जगह-जगह झंडावंदन किया, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी