छकतला। WHH और DSC द्वारा पीएमश्री कन्या हाईस्कूल छकतला में मोटे अनाज की राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जवार, बाजरा, भाटी, सावि भादी के उपयोग से संस्था की 27 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आकर्षक राखियां बनाई जो आकर्षण का केन्द्र रही। संस्था में आज में कक्षा दसवीं की छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अलीराजपुर के डॉक्टर यादव ने कृषि के क्षेत्र में अपना भविष्य कैसे तय करें और अपना भविष्य उज्जवल कैसै इस जानकारी दी। इस अवसर पर मेघनगर से मनिषजी और हितेशजी भी उपस्थित रहे। इनके मार्गदर्शन में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम पुरस्कार कु.सेना कक्षा 6टी द्वितीय पुरस्कार कु. शिवानी पटेल कक्षा 8वीं तृतीय पुरस्कार कु. बायजा पराड़ को दिया गया। शेष सभी छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किया गया। Post navigation आलीराजपुर से खंडवा व्हाया बड़वानी, खरगोन नवीन रेल लाइन के सर्वे की स्वीकृती मिली, रेल लाओ संघर्ष समिति ने रेल मंत्री का आभार जताया चलती कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक हो गई