आलीराजपुर। छोटा उदयपुर-धार रेल लाओ संघर्ष समिति- अलीराजपुर ने अलीराजपुर से खण्डवा (व्हाया कुक्षी,बड़वानी, राजपुर, खरगोन) नवीन रेल लाइन की सर्वें स्वीकृति के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अभिनंदन और आभार पत्र प्रेषित किया है। अपने पत्र में समिति के पदाधिकारी ओम प्रकाश राठौर, खुर्शीद अली दिवान, योगेंद्र वाणी, विक्रम सेन गिलदार सिंह चौहान, रफीक अजमेरी आदि ने बताया की यह मांग हमारी समिति द्वारा एंव ‘ताप्ती-नर्मदा रेल लाओ समिती द्वारा ‘निमाड़ क्षैत्र से वर्षो से की जा रही थी। जिसके फलस्वरुप प्रथम चरण के रुप मे इस 250 किमी लम्बी लाईन के सर्वेक्षण कार्य हेतु राशी सवा 6 करोड़ रूपये की स्वीकृती के लिए आभार प्रकट किया तथा आशा व्यक्त की है कि इस नवीन रेल लाईन का सर्वेक्षण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर अगली रेल लाईन स्वीकृती की प्रक्रिया भी शीघ्र होगी। Post navigation एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया छकतला में मोटे अनाज की राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया