जितेंद्र वाणी, नानपुर जंगली जानवर के हमले से एक बालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना नानपुर क्षेत्र के ग्राम सोलिया की है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालक आरमिन बघेल सुबह घर के बाहर खड़ा था। तभी जंगली जानवर ने उस पर हमल कर घायल कर दिया। ग्रामीण तेंदुआ होने की बात कह रहे हैं। युवक को चेहरे और पीठ पर जख्त के निशान है। उसे उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है। Post navigation गांव में बजा रहे थे DJ, शिकायत मिलते ही पुलिस ने जब्त किया आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, मेडिकल ऑफिसर से ली जानकारी