मरीजों से चर्चा करते अंगरसिंह।

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अंगरसिंह पहुंचे। उन्होंने कहा यहां मरीजों के साथ खराब व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर समस्याएं भी जानी। 

अंगरसिंह ने नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर कितने डॉक्टरों की ड्यूटी रहती है इसकी जानकारी भी ली। नानपुर स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल ऑफिसर मोनिका चौहान ने ड्यूटी डॉक्टरों की संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा ये हमारी व्यवस्था है। हमारे पास जो भी मरीज आएगा उसका उपचार किया जाएगा। चौहान ने बताया नानपुर जैसे छोटे से गांव में 18 क्लिनिक अवैध चल रहे हैं, उनके ईलाज मरीजों से किडनी लिवर तक खराब हो रहे हैं। वहां इलाज कराने के बाद हमारे पास आते हैं। मरीज 10 रुपए की पर्ची के लिए भी बार कोड मांगते हैं, जबकि अवैध क्लिनक पर हजारों रुपए दे आते हैं। जिला अध्यक्ष अंगरसिह ने कहा कि फाटा नानपुर तीती सेजगाव वेगड़ी माछलियां आदि कार्यकर्ताओ ने गरीब आदिवासियों को सही ईलाज मिले स्वस्थ सेवाओ का लाभ मिले नहीं तो हम आने वाले दिनों में नगर बंद कर आंदोलन भी करेंगे। जिला अध्यक्ष ने बीएमओ से भी बात कर बंगाली डॉक्टरों पर करवाई की मांग की।

मेडिकल ऑफिसर और अंगरसिंह के बीच क्या बातचीत हुई देखिए इस वीडियो में….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *