इरशाद खान, बरझर ग्राम देवली के बालक छात्रावास के एक छात्र द्वारा 30 जनवरी की शाम आत्महत्या कर ली गई थी। इस मामले में शुक्रवार को परिजन ने बालक छात्रावास देवली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला बढ़ा तो सहायक आयुक्त संजय परवाल ने बीईओ चंद्रशेखर आजाद नगर विनोद कोरी के प्रतिवेदन पर छात्रावास अधीक्षक देवली लालसिंह चौहान को निलंबित कर दिया। उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी उदयगढ़ नियत किया गया है। गौरतलब है कि ग्रामीण बरझर में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अधीक्षक पर कार्रवाई होने के बाद ही सभी माने और शव का अंतिम संस्कार करने पर तैयार हुए। Post navigation छात्रावास के छात्रों ने एक छात्र के साथ की मारपीट, छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ