इरशाद खान, बरझर बरझर क्षेत्र के माली फलिया में रहने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार माली फलिया में रहने वाला धरम पिता दिलीप ग्राम देवली के बालक छात्रावास में रहकर कक्षा 9वीं पढ़ता था। बताया जा रहा है छात्रावास के कुछ लड़कों ने गुरुवार शाम को उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके मामा उसे बरझर से लगे गुजरात के गांव गांगेड़ी ले गए थे, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल परिजन गुजरात में ही उसका पीएम करवा रहे हैं। Post navigation मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से बरझर में स्थापित होगा विद्युत ग्रीड, 3 करोड़ रुपए स्वीकृत छात्र की आत्महत्या के मामले में देवली के छात्रावास अधीक्षक को सहायक आयुक्त ने निलंबित किया