ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज छकतला मंडल में एक ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को गांव-गांव और घर-घर सुना जाएगा. सभा में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश में यात्रियों के दुखद निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा पूर्व अलीराजपुर नगर अध्यक्ष श्री रिंकेश जी तवर, छकतला मंडल अध्यक्ष गोविंद जी अवासिया, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र जी मोरी, सोंडवा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री उसान जी गरासिया, सोंडवा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रमसिंह जी भयड़िया, नसरिया, तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सरपंचगण शामिल थे. Post navigation खेत खेड़ते समय रिवर्स हुआ ट्रैक्टर, युवक की दबने से मौत बिछोली में करंट लगने से शिक्षक का निधन