ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला सोंडवा विकासखंड के ग्राम छोटी गेंद्रा में खेत खेड़ते वक्त ट्रैक्टर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इट्ठल पिता गमता भयड़िया उम्र 30 वर्ष निवासी रोशिया पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैक्टर से खेत खेड़ रहा था, तभी ट्रैक्टर रिवर्स हो गया और खंती में जा गिरा। इसकी चपेट में इट्ठल भी आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। Post navigation अनियंत्रित होकर पलटा महिंद्रा मैक्स वाहन, तीन घायल छकतला मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ, विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी