ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला मंगलवार रात छकतला के मधुपलवी टर्न पर एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ एक ‘तूफान’ गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कुलवट गांव के निवासी एक तूफान गाड़ी में सवार होकर गुजरात के डभोई जा रहे थे। वे वहां अस्पताल में किसी मृत व्यक्ति के शव को लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान छकतला के मधुपलवी के पास एक मोड़ (टर्न) पर उनकी गाड़ी और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर तूफान गाड़ी सड़क से करीब 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। गाड़ी में सवार कुलवट गांव के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छकतला लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। Post navigation कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया बखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन गिरवी रखी चांदी के ₹28,500 चुकाए, फिर भी नहीं लौटाया जेवर; पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई गुहार