झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- गुरुवार-शुक्रवार रात्रि 2 बजे ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहे चोर ने असफल प्रयास किया लेकिन मालिक के जाग जाने से ट्रैक्टर आधे किमी ले जाने के बाद छोड़ भाग निकला। मामले के अनुसार घुघरी निवासी गोवर्धनलाल पोरवाल का नया ट्रैक्टर महिंद्रा घर के आंगन में खड़ा था रात्रि में तेज आंधी चली इस दौरान छत पर सो रहे पोरवाल की नींद खुल गई और उन्होंने देखा कि उनका टै्रक्टर कोई ले जा रहा है, इसके बाद पोरवाल ने आसपास के रहवासियों को आवाज लगाई और ट्रैक्टर ले जा रहे चोर का पीछा किया चोर करीब आधा किमी ट्रैक्टर को छोडक़र रफुचक्कर हो गया। पोरवाल के अनुसार चोर ने ब्लू टी-शर्ट पहनकर रखी थी और जब वह ट्रैक्टर ले जा रहा था तब बिजली नहीं थी। Post navigation विश्व योग दिवस पर नागरिकों ने किए योगासन-प्रणायाम पुलिस चौकी में पौधारोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का प्रण