झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र सिंह नायक की रिपोर्ट- पुलिस चौकी पिटोल पर झाबुआ एसपी महेशचंद्र जैन के निर्देश पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण करने के साथ ही चौकी स्टाफ ने जीवन पर्यन्त पर्यावरण की रक्षा हेतु तत्पर रहने और पेड़ों की देखरेख का प्रण लिया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी उनि नवीन कुमार पाठक, प्रआर ओमप्रकाश जोशी, प्रआर मुकेश, शर्मा आ. संजय डावर, अवनीश कुमार, कमल चौहान एवं समस्त कोटवारों द्वारा पौधारोपण किया गया। Post navigation कांग्रेस जन जागरूकता अभियान कर खोल रही भाजपा परिषद के भ्रष्टाचार की पोल गौरव पाटीदार ने नीट परिक्षा मे 7020वीं रेंक प्राप्त की