झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट- द्वितीय विश्व योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया में विद्यालय परिवार वह गणमान्य नागरिक को योगासन प्रणायाम किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत योग नायक स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान अशोक बामनिया व हेमंत शुक्ला द्वारा योगासन कराए गए। कार्यक्रम में समाज सेवी व व्यापारी संघ अध्यक्ष रमणलाल कोटडिया, प्राचार्य सुमन कांत वाष्र्णेय, विशन सिंह चंद्रावत, एलएम पाटीदार, केएस चौहान, आरएस गामड नरेशनारायण शुक्ला, संजय भावसार कल्पना वर्मा, दुर्गेश पांचाल, मोतीलाल परमार, केपी चुंडावत, विजय राम लोधी, एनआर मोदी आदि मौजूद थे। आभार मुकेश पाटीदार ने माना योगासन के बाद बच्चों को प्राचार्य द्वारा बिस्किट वितरण करवाएं गए वह योगासनों का महत्व समझाया गया। Post navigation दो बालिका की तालाब में डूबने से मौत चोर ने मध्यरात्रि रात्रि किया ट्रैक्टर चोरी का असफल प्रयास