सलमान शैख़@ झाबुआ Live एक बार फिर से पेटलावद पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। बीते दो दिन पहले हुई चोरी की वारदातों में कौन बदमाश शामिल थे, इसका पता पुलिस ने चंद घण्टो में ही लगा लिया और बदमाश पुलिस गिरफ्त में आ गए। पुलिस इसका खुलासा आज प्रेस कांफ्रेंस में करने वाली है। हमारे सूत्र बताते है कि पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पहले तो इनसे पूछताछ में इन्होंने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन जब सख्ती से पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो सभी चोरियों को करना इन बदमाशों ने कबूल कर दिया। चंद घण्टो में पुलिस द्वारा वारदात का खुलासा फिर एक बड़ी सफलता है। टीआई संजय रावत के नेतृत्व में पेटलावद पुलिस ने एक ओर उपलब्धि हासिल की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों तक पहुंचना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनोती थी, लेकिन पुलिस ने भी अपनी ऐड़ी चोटी का दम लगाकर जो सुराग मिले थे, उस आधार पर बारीकी से छानबीन और पड़ताल की तो एक युवक पर शक गया, इसके बाद पुलिस ने उसे तलावपाड़ा से हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। इसके बाद उस युवक ने अन्य दो साथियों के नाम बताए तो पुलिस ने देर नही करते हुए फ़ौरन टीम गठित करकर दबिश के लिए भेजा और उन दो युवकों को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनसे पूछताछ में पुलिस को युवकों ने चोरी करना बताया। पुलिस ने बदमाशों के पास से नकदी ओर आभूषण भी बरामद किए है। आज प्रेस कांफ्रेंस में पेटलावद पुलिस इसका खुलासा करेगी। Post navigation कौन है ये बदमाश…? पेटलावद में दो रातों में हुई 4 जगह चोरी; 1 धार्मिक स्थल भी शामिल .. नाबालिग को खेत में बहला-फुसलाकर ले गया और फिर कर दिया रेप