सलमान शैख़@ झाबुआ Live पेटलावद में पिछले दो दिन से चोरी की वारदात फिर होने लगी है। एक बार फिर इन बदमाशों ने पुलिस को चुनोती दी है। हालांकि अभी पुलिस इसकी तप्तिश में लगी हुई है। बीती रात को भी फिर झंडा बाजार में भरत भटेवरा के यहां अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, बदमाश यहां पीछे के रास्ते से आये थे और एक मकान से दूसरे मकान में घुसकर अंदर रखे गल्ले और गुल्लक को तोड़कर सारे रुपये लेकर भाग गए। बताया जा रहा है गल्ले में करीब 80 हजार रुपये से अधिक रखे हुए थे, जिस पर बदमाशो ने हाथ साफ कर लिया। दूसरी चोरी की वारदात नदी किनारे स्थित गुलाबचंद प्रजापत के यहां हुई। यहां बताया जा रहा है कि रात में महिला जाग गई थी, तो बदमाशों ने महिला को तलवार दिखाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं कल शनि मंदिर के पास भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां रहने वाले शंकरलाल सोनी के यहां से करीब 100 ग्राम चांदी ले जाना बताया जा रहा है। इसी के साथ अज्ञात बदमाशों ने नदी किनारे स्थित दरगाह को भी निशाना बनाया था, चोर यहां की गल्ला पेटी तोड़कर सारी दान राशि ले भागे थे। इन सभी चोरी की वारदात से एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। जो छोटी चोरियां हुई है, उन पर पुलिस की शक की सुई नगर के ही नाबालिगों पर जा रही है, जो अपने शौक पूरे करने के लिये ऐसी जगहों को टारगेट कर रहे है जहां रात में कोई नही आता-जाता है। फिलहाल सभी चोरियों की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। राजापुरा इलाके से कुछ नाबालिगो को भी पुलिस ने उठाया है। उनसे पूछताछ जारी है। अन्य जो नाबालिग है, वह घर से गायब है। उनकी भी तलाश पुलिस कर रही है। टीआई संजय रावत का कहना है हमने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है, जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे। Post navigation सावधान!! कहीं आपके घर न आ जाये बाबा के भेस में चोर; एक घर मे इस चोर ने ऐसे दिया 5 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम; धराया… चंद घण्टो में चोरी की वारदात करने वाले बदमाशों तक पहुंची पेटलावद पुलिस; 3 युवक आये पकड़ में; आज होगा खुलासा …