दिनेश वर्मा@ झाबुआ Live झाबुआ कोतवाली थानक्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग के कहने पर मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि आरोपी ग्राम ढेकलबड़ी का रहने वाला है और नाबालिग का पड़ोसी है। जो नाबालिग को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक का नाम भमरिया उर्फ भानू पिता थावरिया भूरिया (35) है। यह युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसी के खेत मे ले गया और उसके साथ खोटा काम करने लग गया, तभी नाबालिग ने शोर मचाया इसके बाद पीड़िता के परिजन वहां पहुँचे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में विवेचना जारी है। Post navigation झाबुआ Live पड़ताल; यह निकला रेलवे को लेकर फैली अफवाह का सच .. विशाल रावत ने बीजेपी में जाने की अटकलों को किया खारिज, कहा- विरोधप्रदर्शन करने वालो पर नाराजगी है …