चंद्रभानसिंह भदौरिया@ एडिटर इन चीफ
कांग्रेस नेता विशाल रावत ने शनिवार देर शाम को उठी उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिनमे अंदेशा जताया जा रहा था कि विशाल रावत व उनकी माताजी सुलोचना रावत भाजपा में शामिल होने जा रहे है।
झाबुआ आलीराजपुर Live के एडिटर इन चीफ चंद्रभानसिंह भदौरिया को दिए एक ऑडियो इंटरव्यू में विशाल रावत ने कहा कि ये बात सच है कि कांग्रेस के कुछ स्थानीय पदाधिकारीयो द्वारा उनके विरोध में बार बार बयानबाजी ओर विरोधप्रदर्शन किये जाने और इस अनुशासनहीनता पर चुनाव के इस महत्वपूर्ण दौर में संगठन द्वारा कोई भी कार्यवाही न किये जाने से उनके मन मे थोड़ी नाराजगी है जो हमने कांग्रेस में रहकर प्रकट की है। इसका मतलब ये नही हो जाता कि हम भाजपा में जा रहे है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में ही है बीजेपी में नही गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *