जितेंद्र वाणी@नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम अजंदा के अनसिंह फलिया निवासी  जामसिंह पिता हेमता उम्र 38 वर्ष का शव घर से 50 मीटर दूर आम के पेड़ पर फांसी लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि जामसिंह के दो लड़के और दो लड़की है। आज सुबह लगभग 4:00 से 5:00 बजे के बीच वह उठा और मौत को गले लगा लिया। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। हत्या या आत्महत्या है, पीएम के बाद ही पता चलेगा। नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम किया गया। लाश को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आपको बता दें कि मृतक का शव फिर ट्रेक्टर ट्राली में पीएम के लिए लाये व ले गये। परिजन बिलखते हुए रो रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *