मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र बावड़ी की आदिवासी बालिका अज्ञात कारणों से गुम हो गई थी। परिवार वालों ने आम्बुआ पुलिस थाने पर 07/03/2022 को बालिका के गुम होने तथा अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल द्वारा जानकारी एकत्र की गई तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर खोजबीन की गई। जिस कारण उक्त नाबालिग बालिका को इंदौर से 08/03/2022 को बरामद किया गया तथा परिवार की प्रथम सूचना के आधार पर अपराध क्रमांक 63/22 धारा 363 आईपीसी के तहत प्रकरण कायम कर बालिका परिजनों को सुपुर्द किया जाकर आगे विवेचना की जा रही है। इस प्रकरण में थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल, ए.एस.आई अनिल यादव, आर. रोशनसिंह, आर प्रेमसिंह, आर विशाल (साइबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation तेरहवीं (नुक्ता) कार्यक्रम में हुए आपसी विवाद में युवक की पत्थर मार कर हत्या घर से 50 मीटर दूर फांसी पर लटका मिला युवक का शव