ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला सांप के काटने से एक नाबालिग की मौत हो गई। घटना छकतला के पास कडवानिया गांव के धमोडी फलिया की है। 16 वर्षीय गुरु पिता पचला कलेश अपने घर में जमीन पर सो रहा था, तभी सांप ने उसके हाथ में काट लिया। परिजन गंभीर अवस्था में गुरु को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र छकतला लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। घटना शनिवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। Post navigation स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी पेंशन लेने पहुंची महिला को बाइक ने टक्कर मारी