मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री रवीन्द्र राठी के सतत पर्यवेक्षण में थाना आम्बुआ को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई दो मोटर साइकिल चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफतार किया है। थाना आंबुआ क्षेत्रान्तर्गत फरियादी पदम पिता दरियावसिंह डावर, निवासी आमखुट वाडी ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि वह ग्राम भोरदु में अपने साढूभाई के घर मेहमान गया था। दिनांक 04.05.2026 की रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर खड़ी दो मोटर साइकिलें (एक एच.एफ. डीलक्स एवं एक पल्सर) चुराकर ले गये। फरियादी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना आम्बुआ द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 129/10.05.2026, धारा 331(2), 305(a) बी.एन.एस. (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम का गठन किया। मुखबिर तंत्र एवं आरोपियों की गिरफ्तारी: अनुसंधान के दौरान थाना प्रभारी आम्बुआ के नेतृत्व में टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिसके परिणामस्वरूप सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति काकराटी वल्ली तिराहा पर चोरी के वाहनों के सौदे हेतु खड़े हैं। आंबुआ पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और दो संदिग्धों—अनिल पिता चन्दरसिंह निवासी चिचलाना एवं कैलाश पिता नानीया निवासी आमझिरी—को अभिरक्षा में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, किंतु मनोवैज्ञानिक एवं सघन पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि उन्होंने ही रात्रि में ताला तोड़कर उक्त मोटर साइकिलें चोरी कर पुराने निर्माणाधीन स्कूल भवन के पीछे छुपा दिया था। आंबुआ पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई एच.एफ. डीलक्स (MP69MD6916) एवं पल्सर (GJ37F2540) बरामद की, जिनकी कुल कीमत करीबन 02 लाख रुपये है। इस चुनौतीपूर्ण कार्य को अल्प समय में पूर्ण करने में थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर, सउनि विजय वर्मा, प्रआर भूरसिंह, प्रआर अमरसिंह, प्रआर श्यामप्रसाद, प्रआर सावित्री, आर राकेश, गिरधारी, मनोज, अरुण, जयराम, दिलीप, दिनेश, बलराम, राजू एवं मआर मनीषा की भूमिका सराहनीय रही। Post navigation ग्रामीण क्षेत्र अगौनी में मां कालिका की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, शिव परिवार भी विराजमान हुआ ईद के त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न