मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

कस्बा आम्बुआ से लगभग 7 कि मी दूर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र अगौनी में एक आदिवासी समाज के युवक जोकि विगत कई वर्षों से गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में मां कालिका के दर्शन हेतु जाता रहा है ने मां की सद्प्रेरणा से असंभव सा लगने वाला कार्य कर दिखाया, उसने इस ग्रामीण क्षेत्र में मां कालिका सहित शिव-परिवार की स्थापना करवाकर अपनी संस्कृति एवं धर्म की अलख जगाने का कार्य किया है।

विगत 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आचार्य श्री राम शास्त्री जी द्वारा विभिन्न संस्कारों के माध्यम से यजमान केरमसिंह भगत तथा परिवार के द्वारा मां कालिका एवं शिव-परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई,प्रक्रृति की हरी-भरी वादियों में विराजित हुई मां कालिका एवं शिव-परिवार क्षेत्र में धर्म की गंगा बहाते हुए समाज को धर्म से जोड़ने का कार्य करेंगे ।

प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद महाआरती की जा कर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सैंकड़ों ग्रामीणों ने महाप्रसादी प्राप्त कर धर्म लाभ लिया, संपूर्ण कार्यक्रम में मां बीजासन माता मंदिर के पुजारी भागीरथ चौहान तथा विजय राठौड़ एवं ग्राम के नागरिकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *