गौरव कटकानी, कालीदेवी 11 माह के बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक राजू पिता प्रताप गामड़ उम्र 11 महीने निवासी ग्राम गुलरपाड़ा अपने घर के आंगन में खेल रहा था तभी अचानक आंगन में खेल रहे बालक को सांप ने हाथ पर काट लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने 174 जाफौ का मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। इसके बाद परिजनों ने सांप को ढूंढकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। ) Post navigation पटाखों का अवैध रूप से भंडारण करने वालो पर छापामार कार्रवाई, लाखो रूपये अवैध पटाखे बरामद… परिजन खेत पर गए थे और नाबालिग चोर घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात लेकर भागा, पुलिस ने धरदबोचा