सलमान शैख़@ पेटलावद शहर में घटनाओं/दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अवैध पटाखों एवं विस्फोटक पदार्थो के अवैध भंडारण करने वालों की पहचान कर रहवासी इलाके में पटाखों के अवैध भंडार पर पुलिस और प्रशासन ने मिलकर व्यापारीयो के अवैध गोदामो पर छापा मार कार्रवाई की है। जहां से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपए के पटाखे व्यापारी ने अपने घर पर रख रखे थे जो कि नियम विरुद्ध थे। यह कार्यवाही एसडीएम एमएल मालवीय के निर्देश पर पूरे नगर मे अलग-अलग टीम द्वारा की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई में खुद एसडीएम के साथ एसडीओपी बबीता बामनिया, टीआई दिनेश शर्मा सहित नायब तहसीलदार जितेंद्र अलावा, भूपेंद्र भिडे, दल बल के साथ पहुंचे थे सुभाष मार्ग स्थित व्यापारी भंडारी के ग्रह पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल कार्यवाही जारी है। Post navigation …तो इस वजह से हुई थी पेटलावद के रहने वाले ब्लाक समन्वयक की धार जिले में हत्या, एसपी ने किया खुलासा … घर आंगन में खेल रहे 11 माह के बालक की सर्पदंश से मौत