अलीराजपुर लाइव के लिए से बड़ी खट्टाली विजय मालवी की रिपोर्ट– बड़ी खट्टाली के समीप स्थित ग्राम हीरापुर में जोबट विधायक माधौसिंह डावर द्वारा 2 करोड़ 49 लाख रुपये के बेराज का भूमि पूजन किया गया यह बैराज ग्राम हीरापुर से ग्राम खुटाजा को जोड़ेगा। साथ ही आने वाले गर्मी के सत्र में पानी की कोई कमी नहीं आएगी ,विधायक ने बताया कि मेरी प्यारी जनता के लिए जितना मुझ से बनेगा उतना सभी कार्य को मैं पूर्ण करूंगा ग्राम की जनता के कार्य को करने के लिए हम हमेशा तत्पर हैं किसी भी व्यक्ति को किसी भी विषय में कोई भी परेशानी हो वह मुझे आकर मिल सकता है और अपनी समस्या को बता सकता है तुरंत ही उसका निकाल करने की कोशिश करूंगा इस बैराज से ग्राम की जनता में काफी हर्ष नजर आ रहा था बेराज के भूमि पूजन के दौरान उपस्थित जोबट विधायक माधौसिंह डावर, जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष शकुन्तला डुडवे, मण्डल अध्यक्ष मदन लड्ढा, सरपंच भारतसिंह डुडवे, पूर्व सरपंच खुटाजा मगन सिंह, मेहताब मंत्री के साथ कई ग्रामवासी उपस्थित थे साथ ही जल संसाधन विभाग के एस डी ओ पांडे जी भी उपस्थित थे। Post navigation श्वेता तोमार ने राष्ट्रीय कूड़ो चेम्पियनशीप में जीता गोल्ड मेडल भाजपा मंडल की बैठक संपन्न