अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के सदस्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को खट्टाली में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जोबट विधायक माधव सिंह डावर, विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडल प्रभारी राजेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष मदन लड्ढा की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। इस बैठक मैं माननीय विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं व मंडल के सदस्यों से मंडल के बारे में बताया व किस तरह से कार्य करना चाहिए इसके बारे में समझाइश दी। साथ ही जिला अध्यक्ष व मंडल प्रभारी ने अपने अपने स्तर से सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करना है और घर-घर जाकर शासन की जान कल्याण करी सभी लाभदायक योजनाओं से अवगत कराना है। इस बैठक में सरपंच भारत सिंह डुडवे, सरपंच नादम सिंह, पूर्व सरपंच भावसिंह डुडवे, मुकेश राठौड़, इकबाल खत्री, रामसिंह पटेल, विजय मालवी के साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation ग्राम हीरापुर को मिली 2 करोड़ 49 लाख की सौगात पर्यावरण सहयोग संस्था व सहयोग महिला मंडल बाल मेला