ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल की रिपोर्ट— महाराष्ट्र के खंडाला में एम एम ए कैम्प एवँ राष्ट्रीय स्पर्धा चल रही है। फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार की राष्ट्रीय कूड़ो चैम्पियनशीप 2018 का आयोजन महाराष्ट्र के खंडाला में चल रहा हैं। दिनाँक 5 से 8 मई तक कैम्प में खिलाड़ियों को अन्तराष्ट्रीय कूड़ो के विशेषज्ञ द्वारा कूड़ो की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया था। 9 मई से 11 मई 2018 तक विभिन्न आयु एवं वजन समूह में वर्ग वार राष्ट्रीय स्पर्धाएँ चल रही हैं, चैम्पियनशील के प्रथम दिवस अलीराजपुर जिले की राष्ट्रीय कूड़ो खिलाड़ी श्वेता तोमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ गोल्ड मेडल जीत कर अपने जिले का नाम रोशन किया। समाचार लिखे जाने तक जिले के बाकी खिलाड़ियों की फाइट जारी है , उम्मीद है, कि जिले एवं प्रदेश के शेष खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश के लिए मैडल जीतेंगे। Post navigation अलीराजपुर कलेक्टर की पहल पर 108 एम्बुलेंस वाहन के लिए अब स्टेट लेवल पर लैंडलाइन नंबर जारी ग्राम हीरापुर को मिली 2 करोड़ 49 लाख की सौगात