मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ ग्राम बोरझाड जुवारी मार्ग पर मोटरसाइकिल डंपर में हुई टक्कर में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार आज शाम लगभग 6 बजे आम्बुआ से बोरझाड हो कर एक डंफर जो कि झाबुआ की ओर जा रहा था बोरझाड बस स्टैंड के पास के मोड़ पर एक मोटरसाइकिल सवार को जोर दार टक्कर मार दी। जिस पर सवार विशाल पिता विक्रम सिंह (18) निवासी आम्बुआ भयडिया फलिया को गंभीर चोट लगने से उसकी मौत की खबर है आगे डंफर कब्जे में लेकर पुलिस विभाग तफ्तीश कर रहा है विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। Post navigation आम्बुआ मंडल में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन 4 जनवरी को आम्बुआ में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाना शुरू किया