सिराज भाई बंगड़वाल@खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी में ग्राम पंचायत द्वारा गांव में इलेक्ट्रॉनिक टेम्पो कचरा वाहन की सौगात दी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमति शांताबाई डामोर द्वारा इस कचरा वाहन को हरी झंडी दिखा कर गांव में रवाना किया। यह वाहन पूरे गांव में घूमकर घर घर से कचरा एकत्रित करेगा। लंबे समय से चल रही कचरे वाहन की समस्या से आज ग्रामवासियों को राहत मिली। अब घर घर जाकर कचरा वाहन कचरा लाएंगे। कचरा वाहन को हरी झंडी दिखाते समय सचिव प्रकाश सोलंकी, प्रेमसिंग डामोर, पिंटू डावर, कोतवाल कालू डामोर, मानसिंग डामोर, राजेन्द्र भूरिया, शंकर डामोर ,कैलाश पाटीदार, जगदीश सोलंकी आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे। Post navigation गणतंत्र दिवस पर विभिन्न जगह जगह फहराया ध्वज कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा ने बूथ अभियान चलाया गया