खरडूबड़ी। रामा ब्लाक के ग्राम खरडू बड़ी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर खरडूबड़ी के हाईस्कूल परिसर में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जगदीश सोलंकी, ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच श्रीमती शांताबाई डामोर, आयुर्वेद चिकित्सा पर डॉ. पार्वती रावत, तालाब पाड़ा स्कूल परिसर में मुकेश डावर एवं आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था समिति पर पूर्व अध्यक्ष मानसिंग डामोर द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर कैलाश पाटीदार, शंकर डामोर, दर्यावसिंग राठौड़, समस्त स्कूल स्टाफ, सचिव प्रकाश सोलंकी, प्रेमसिंग डामोर, सोसायटी मैनेजर मांगीलाल चोपड़ा, खेलसिंह डामोर, राजेन्द्र भूरिया, पिंटू डावर, नानू डामोर, जगदीश गोदार, रतन वसुनिया एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। Post navigation बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का ढोल और फूलमाला से किया गया भव्य स्वागत ग्राम पंचायत में खरीदा इलेक्ट्रॉनिक टेंपो, इस काम में लेंगे उपयोग