झाबुआ Live के लिए ” दिनेश वर्मा की EXCLUSIVE रिपोर्ट । पीएम मोदी ने आज गोवा से एक बार फिर जोशीला भाषण दिया । उनहोंने कहा कि सिफ॔ 50 दिन मेरा साथ दीजिए । मै देश से काला धन मिटा दुंगा ओर ईमानदार लोगो के लिए काम करुंगा । उन्होंने साफ किया कि हिसाब तो देना पडेगा वरना 70 साल का हिसाब ले लुंगा । पीएम ने साफ किया कि 2 जी ओर कोयला घोटाले वाले आज लाइन मे लगने को मजबूर हुए है । मोदी ने दो टूक कहा कि वे जानते है कि उन्होंने बहुत बडा खतरा मोल लिया है जो 70 साल से लुट रहे थे उनका मै लुट रहा हुं । मोदी ने कहा कि ऐसे लोग मै जानता हुं मुझे जिंदा नही छोडेंगें । षडयन्त्र करेंगे , हर मोर्चे पर मुझे नुकसान पहुंचायेगे लेकिन मै डरने वाला नही हुं । मोदी ने साफ कर दिया कि उनके दिमाग मे बहुत से ओर योजनाए चल रही है । उनहोंने संकेत दिये कि उनका अगला मिशन बेनामी संपत्ति है । Post navigation नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में नहीं दिए जा रहा विड्राल पर पेमेंट, एक्सचेंज भी नहीं एक काउंटर, बैंककर्मी चार, नोट एक्सचेंज की कतार में सैकड़ों ग्रामीण