ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला रंगपंचमी पर छकतला में युवाओं ने गेर निकाली। गेर की शुरुआत बस स्टैंड शिव मंदिर से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने भाग लिया। सभी एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। गेर का समापन गुजरात बार्डर पर हुआ। गांव के सभी समाज के लोगों ने इसमें बढ़चढ़कर भाग लिया। हर कोई रंग में रंगा नजर आया। गांव के जनप्रतिनिधि हुए शामिल। जिसमें जनपद उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया सरपंच सुरेश ठकराला, बसंत सिंह किराड़, सुनिल वाघेला, पियुष वाणी, अश्विन राठौड़, राजेश कहार, राहुल वाणी, लाला कहार, राकेश वाणी, अशोक वाणी,चेतन कहार, शंकरलाल मात्रे आदि हुए शामिल। गेर में युवा ढोल मांदल पर झूमते हुए चल रहे थे। पानी टैंकर से लोगों पर बौछार की जा रही थी। पुलिस प्रशासन पूरे समय मुस्तैद रहा। देखिये वीडियो… https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-19-at-2.45.08-PM.mp4 Post navigation स्मार्ट कक्षाएं, संगीत सामग्री सहित संस्था में सुविधाओं का अवलोकन किया छकतला की छात्रा मधुवंती को कलेक्टर ने किया सम्मानित