दीपक जैन@ कल्याणपुरा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच आज शुक्रवार को जिला प्रशासन और शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई। बीते दिनों भेजे गए 248 सेम्पल की रिपोर्ट कल्याणपुरा पहुंची। सभी निगेटिव निकली। अब 4 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। कल्याणपूरा से अभी तक कुल 252 सेम्पल भेजे गये थे। उम्मीद है आज शाम तक यह बाकी बची 4 रिपोर्ट आ जायेगी। झाबुआ Live की अपील है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें और सतर्क रहें, घबराए बिल्कुल भी नही। Post navigation बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती; फिर चोरी की 3 बाइक; CCTV कैमरे में हुए कैद … महिलाओं ने दशामाता की पूजा कर गुलाबी नदी में किया विसर्जित