https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2020/07/VID-20200708-WA0004.mp4 दीपक जेन@ कल्याणपुरा कल्याणपुरा में बाइक चोरो का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बदमाश लगातार एक के बाद एक करकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। कल्याणपुरा कुछ दिन पहले ही हीरो शोरूम के बाहर खड़ी पल्सर बाइक चोरी हो गई थी जो वाह लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर बाइक चोरी करते हुए दिखाई दे रहे थे पुलिस अभी तक बाइक चोरो तक पहुचने में नाकामयाब रही उक्त बाइक वन विभाग में तैनात कर्मचारी की थी लेकिन बीती रात फिर से चोरो ने कल्याणपूरा बाईपास पर mp45mq3620 पेंशन प्रो mp45mr0517और mp45mm0903 सीडी डीलक्स कम्पनी की 3 बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते वक्त फिर से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये वाहन मालिकों ने अपनी रिपोर्ट कल्याणपुरा थाने में दर्ज करा दी अब देखना यह होगा क्या पुलिस इन बाइक चोरो तक पहुंच पाती है या नही। Post navigation अभी खतरा टला नही…एक ओर कोरोना का मरीज आया सामने; शिक्षक निकला कोरोना पॉजिटिव कोरोना ने दी बामनिया में दस्तक; बुजुर्ग महिला निकली कोरोना पॉजिटिव