लोकेंद्र चाणोदिया@ बामनिया बामनिया निवासी बुजुर्ग महिला जो कि वर्तमान में वडोदरा में इलाजरत है, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव पाई गई है ! उक्त महिला अपने स्वास्थ परीक्षण के लिए वडोदरा गई थी जहाँ उन्हें आइसुलेशन वार्ड में रखा गया था, वही पर उनका सेम्पल जाँच हेतु भेजा गया था,जिसकी रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आई है ! प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर घर के बाकी सदस्यों को होम कोरोनटाइन किया है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घर के शेष सदस्यों के सेंपल शाम तक लिये जाएंगे ! कोरोना पॉजिटिव की खबर आते है प्रशासनिक अमला भी हरकत में आया मोके पर एस डी एम अभयसिंह खराड़ी, तहसीलदार जितेंद्र अलावा स्वास्थ विभाग से बी एम ओ एम एल चोपड़ा, बामनिया उप स्वास्थ केंद्र प्रभारी डाक्टर मनीष सोलंकी, सहायक प्रवीण कुमार गोड़ आदि पहुचे ! Post navigation बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती; फिर चोरी की 3 बाइक; CCTV कैमरे में हुए कैद … शोक-मौज के लिए यह बदमाश देते थे चोरी की वारदात को अंजाम; पेटलावद पुलिस को मिली बड़ी सफलता …