गगन पंचाल, कल्याणपुरा नगर के घरों में विराजित दशामाता पर्व का समापन महिलाओं ने दस दिन की पूजा अर्चना के बाद आज सुबह गुलाबी नदी में विसर्जन किया मातारानी के जयकारों के साथ नगर भृमण के बाद मातारानी को विसर्जन कर बिदाई दी गई साथ महिलाओं द्वारा अभी जो कोरोना महामारी चल रही है उसके भी जल्द समाप्ती की कामनाभी महिलाओं द्वारा की गई पिछले कुछ सालों से एक चमत्कार भी देखने को मिलता है कि गुलाबी नदी में पानी नही होता है पर जिस दिन दशामाता का विसर्जन किया जाता है उस दिन माता रानी की कृपा से सुखी पड़ी नदी मेंभी पानी भरपूर मात्रा में आ जाता है आज भी ऐसा ही हुआ विसर्जन से ठीक पहले नदी में पानी आ गया जो कि अपने आप ने किसी चमत्कार से कम नही हैकल भी लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे की गाँव की नदी में बरसात का पानी सही तरीके से आया ही नही है ओर विसर्जन कैसे होगा मगर आज सुबह गुलाबी नदी में 7बजे के बात बरसात का पानी आ गया और बहते हुए पानी मे अपनी आस्था के साथ माता रानी का विसर्जन किया गया। Post navigation गुड न्यूज़: कल्याणपुरा में अब तक आई यह कोरोना की रिपोर्ट में सभी नेगेटिव … महाराष्ट्र से मजदूरी करकर अपने गांव लौटे थे पिता-पुत्र; आज रिपोर्ट आई पॉजिटिव …