पंपावती नदी के तट पर इस प्रकार गायों का कारवा श्रद्धालुओं के उपर से गुजरी.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट
श्रद्धा और आस्था का पर्व गाय गोहारी का पर्व नगर में उत्साह के साथ मनाया गया, शाम 5 बजे के बाद नगर के पंपावती नदी के तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु हुए. जहां आस्था का पर्व मनाया गया। गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो की धुन के साथ श्रद्धालु जमीन पर लेट गए और सैकडों गायों का कारवां उनके ऊपर से निकला। मुख्य रूप से आदिवासी, गुर्जर और सिर्वी समाज के लोगों ने पर्व में सहभागिता की व सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता बंदोबस्त किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *